बरसात का मौसम
बरसात का मौसम आया है
साथ अपने कुछ सुहाने पल लाया हैं
मैं तो भीग गई पहली ही बरसात में
कुछ ऐसा अजब निखार मुझमें आया है,
बस भिगना चाहती हूॅं मधहोश हो के
कुछ ऐसा नशा मुझपे बरसात का छाया है
बरसात का मौसम आया है
साथ अपने कुछ सुहाने पल लाया हैं
इन बरसात की बूंदों ने तो
मेरा बदन भिगोकर मुझे सजाया है,
दिल में बरसों से लगी आग को
इसने एक पल में ही बुझाया है
बरसात का मौसम आया है
साथ अपने कुछ सुहाने पल लाया हैं
इस दिलकश मौसम ने
दिल में मेरे एक अर्मान जगाया है,
समाज के सारे बंधन तोड़कर आज
पहली बार खुलकर नाचने का मन किया है
बरसात का मौसम आया है
साथ अपने कुछ सुहाने पल लाया हैं
-अंकिता घुगे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें